लाइव न्यूज़ :

केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में एसडीपीआई सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:16 IST

Open in App

पलक्कड़ (केरल), 28 दिसंबर केरल के पलक्कड़ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने इस घटना में कथित रूप से शामिल एक एसडीपीआई कार्यकर्ता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, उसे जिले के चेरपुलस्सेरी इलाके से पकड़ा गया। जिला पुलिस प्रमुख आर विश्वनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, "गिरफ्तार व्यक्ति सीधे तौर पर हत्या में शामिल था। उसने तलवार से पीड़ित की हत्या कर दी। वह एसडीपीआई का कार्यकर्ता है।"

इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो पदाधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता ए संजीत की हत्या के मामले में चार लोगों के लिए ‘लुकआउट’ नोटिस भी जारी किया है।

मंगलवार को गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। 27 वर्षीय संजीत की 15 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी ने हाल ही में केरल उच्च न्यायालय से हत्या की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया था। अदालत ने राज्य को जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस से संबद्ध संगठनों ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे इस्लामिक संगठन पीएफआई की राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान