लाइव न्यूज़ :

पत्नी और बहू को घर में बंधक बनाकर समधी पर गोली चलाने का आरोपी एसडीओ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:20 IST

Open in App

रीवा (मध्य प्रदेश), आठ अप्रैल मध्यप्रदेश ग्रामीण यांत्रिक सेवा (आरईएस) विभाग में पदस्थ एक निलंबित एसडीओ ने यहां अपने घर में रुपये को ले कर कथित विवाद में अपनी पत्नी और बहू को बंधक बनाने के बाद अपने समधी को पैर में गोली मारकर कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद अधिकारी को गिरफ्त में लेकर परिजन को मुक्त कराया।

जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि डिंडोरी जिले में आरईएस विभाग में पदस्थ उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) सुरेश मिश्रा (57) ने बृहस्पतिवार को पैसों के विवाद में रीवा में अपने घर में अपनी पत्नी और बहू को बंदूक की जोर पर बंधक बना लिया और दोनों को आतंकित करने के लिये घर में हवा में कई गोलियां भी चलायीं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस के साथ उनके समधी श्रीनिवास भी उनके घर पहुंचे और मिश्रा को समझाने का प्रयास किया। इस पर मिश्रा ने अपनी समधी पर भी गोली दाग दी जो कि उनके पैर में लगी और वह घायल हो गये। उन्होंने बताया कि मिश्रा ने लगभग 12 घंटे तक अपनी पत्नी और बहू को घर में बंधक बनाकर हंगामा किया।

सिंह ने बताया कि काफी देर तक समझाने के बावजूद जब मिश्रा शांत नहीं हुए तो पुलिसकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर एसडीओ को कब्जे में लिया और परिवार को बंधन से मुक्त कराया।

उन्होंने बताया कि मिश्रा ने अपने घर में लगभग 10 राउंड हवाई फायर किये। पुलिस ने खाली कारतूस मौके से बरामद किये हैं।

एसपी ने बताया कि आरोपी मिश्रा को भादवि की धारा 307 (हत्या का प्रयास) तथा 342 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा की मानसिक हालत ठीक नहीं होने के चलते उसे उपचार के लिये रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि मिश्रा डिंडोरी जिले में आरईएस विभाग में पदस्थ थे तथा वित्तीय अनियमितताओं के चलते फिलहाल निलंबित चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग