लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली के अधचीनी गांव में बहुस्तरीय पार्किंग शुरू करेगा एसडीएमसी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दक्षिण दिल्ली के अधचीनी इलाके में पार्किंग और यातायात की समस्या का समाधान करने के लक्ष्य से दक्षिण दिल्ली नगर निगम इस साल अक्टूबर से गांव में बहुस्तरीय स्टैक पार्किंग शुरू करेगा।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, इस पार्किंग सुविधा से इलाके में इधर-उधर गाड़ियां खड़ी होने की समस्या से निजात मिलेगी।

पार्किंग में 86 कारें खड़ी करने की जगह होगी।

एसडीएमसी ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई - भाषा को बताया, ‘‘पार्किंग की इमारत का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और यह 15-20 दिनों में उपयोग योग्य हो जाएगा। इस महीने के अंत में या अक्टूबर की शुरुआत में हम उसका उद्घाटन करने पर विचार कर रहे हैं। इस पार्किंग में एक वक्त में 86 कारें खड़ी की जा सकेंगी।’’

एसडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, स्टैक पार्किंग सुविधा में एक ही पार्किंग स्पॉट (जगह) पर एक से ज्यादा कारें खड़ी करने की सुविधा मिलती है।

अधिकारी ने बताया कि इस तरह की पार्किंग सुविधा का उपयोग सामान्य तौर पर वहां होता है जहां कम जगह उपलब्ध हो। ऐसी पार्किंग सुविधा यूरोपीय देशों में आम बात है।

एसडीएमसी ने पिछले साल नवंबर में ग्रीन पार्क इलाके में स्वचालित टावर स्टैक पार्किंग सुविधा शुरू की और वहां एक समय में 156 कारें खड़ी की जा सकती हैं।

एसडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में कुल 119 पार्किंग स्थल हैं। इनमें से 113 सामान्य पार्किंग हैं जबकि छह बहुस्तरीय पार्किंग हैं। इन सभी में कुल 37,143 वाहनों को खड़ा करने की जगह है।

इसके अलावा शहरी निकाय ने ग्रेटर कैलाश-1 और 2, अमर कालोनी और पंजाबी बाग में चार तरह की बहुस्तरीय पार्किंग भी बनायी है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें कुल 930 कारें खड़ी करने की जगह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह