लाइव न्यूज़ :

एसडीएमसी अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया : सीबीआई

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त सीबीआई ने बृहस्पतिवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के शिक्षा विभाग में एक अतिरिक्त निदेशक को एक व्यक्ति से वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच से उसका नाम हटाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जाल बिछाया और आरोपी सुरेंद्र कुमार भदौरिया को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर दो लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

सीबीआई प्रवक्ता जोशी ने बताया कि एजेंसी ने भदौरिया पर एक व्यक्ति से वित्तीय अनियमितताओं के लिए उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में अदालतों, सतर्कता विभाग और एसीबी, जीएनसीटीडी सहित सभी एजेंसियों से छुटकारा पाने में मदद करने के एवज में कथित रूप से 20 लाख रुपये की मांग करने के लिए मामला दर्ज किया।

सीबीआई ने जाल बिछाया और भदौरिया को उनके मुखबिर से संकेत मिलने के बाद रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने आरोपी के कार्यालय और आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल