लाइव न्यूज़ :

एसडीएमसी ने अपने अधिकार क्षेत्र में 1200 अवैध मोबाइल टावरों की पहचान की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने अपने अधिकार क्षेत्र में करीब 1200 अवैध मोबाइल टावरों की पहचान की है और नगर निकाय की अनुमति के बिना इन टावरों को स्थापित करने के लिए इनके संपत्ति मालिकों और दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसडीएमसी अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अवैध टावरों के खिलाफ नगर निकाय ने भारी जुर्माना लगाया है।

एसडीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि अंदरूनी कॉलोनियों में भी मोबाइल टावरों की बढ़ती संख्या के बारे में निवासियों की कई शिकायतों के बाद इनकी पहचान करने के लिए चल रहे सर्वेक्षण के दौरान अवैध मोबाइल टावरों की संख्या का पता लगाया गया।

एसडीएमसी के महापौर मुकेश सूर्यान ने कहा कि किसी भी अवैध मोबाइल टावर को बख्शा नहीं जाएगा और नगर निगम की मंजूरी के बिना इनका निर्माण किये जाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

महापौर ने कहा, “हमारे सर्वेक्षण में अब तक हमने 1,190 अवैध मोबाइल टावरों की पहचान की है। इन टावरों को एसडीएमसी की अनुमति के बिना स्थापित किया गया था। हम उनके खिलाफ भारी जुर्माना लगाएंगे। हम पहले ही 390 अवैध टावरों के खिलाफ जुर्माना लगा चुके हैं और ऐसे अन्य 800 टावरों पर भी जुर्माना लगाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि कि यह जुर्माना न केवल दूरसंचार कंपनी या ठेकेदार पर, बल्कि संपत्ति के मालिक पर भी लगाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट