लाइव न्यूज़ :

एसडीएमसी का राधा स्वामी कोविड केंद्र के लिए दिल्ली सरकार पर 2.9 करोड़ रुपये ‘बकाया’ होने का दावा

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी दक्षिण दिल्ली की महापौर अनामिका और एसडीएमसी के दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले वर्ष राधा स्वामी सत्संग कोविड-19 देखभाल केंद्र में ‘‘साफ-सफाई की सेवा’’ को लेकर नगर निकाय के 2.9 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार पर बकाया है।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासित नगर निकाय ‘‘अपनी ड्यूटी निभाने में विफल’’ रहा है और केंद्र सरकार की परियोजना के लिए भी ‘‘साफ-सफाई के कार्यकरने को लेकर अनिच्छा दिखा रहा है।’’

एसडीएमसी के नेताओं ने यहां सिविक सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ये दावे किए।

एसडीएमसी में सदन के नेता के नरेंद्र चावला ने दावा किया कि पिछले वर्ष जब कोविड-19 के खिलाफ आपातकालीन प्रबंध की योजना बन रही थी तो दिल्ली सरकार ने ‘‘खर्च वहन करने का आश्वासन’’ दिया था।

अनामिका ने आरोप लगाए कि आप सरकार नगर निकायों को धन ‘‘जारी नहीं कर रही है’’ और अब इस व्यवहार के कारण ‘‘कोविड सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos