लाइव न्यूज़ :

एसडीएमसी ने छठ घाट पर सुविधाओं के लिये 41.60 लाख रुपये आवंटित किए

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने शहर के छठ घाटों पर विभिन्न सुविधाएं सुलभ कराने के लिए 41.60 लाख रुपये आवंटित किए हैं। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

एसडीएमसी महापौर मुकेश सूर्यन ने कहा कि नगर निकाय अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्था कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी 104 वार्डों में छठ पूजा के दौरान घाटों पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निकाय ने 41.60 लाख रुपये का बजट आवंटन किया है।

उन्होंने कहा कि घाटों के पास स्ट्रीट लाइट और सड़कों की सुविधा को बढ़ाने, अन्य सुविधाओं के अलावा उचित स्वच्छता और सफाई सुनिश्चित करने के लिए, एसडीएमसी के प्रत्येक वार्ड में दो घाटों के लिए 40,000 रुपये आवंटित किए गए हैं।

महापौर ने कहा कि इस कोष से छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इन घाटों पर बूथ भी बनाए जाएंगे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को यमुना नदी के किनारे को छोड़कर शहर में निर्दिष्ट स्थलों पर छठ पूजा समारोह की अनुमति दी थी।

उन्होंने कहा कि छठ त्योहार दिल्ली की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष महत्व रखता है।

सूर्यन ने कहा, “लोग इस त्योहार को एक साथ मनाते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। भक्तों की सुविधा के लिए घाटों पर सभी व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी है। एसडीएमसी उत्सव को सफल बनाने के लिए कोविड मानदंडों को ध्यान में रखते हुए हरसंभव व्यवस्था कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग