लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायुप्रदूषण रोकने के लिए एसडीएम पटाखा रोधी अभियान चलाएंगे : गोपाल राय

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार केा कहा कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को और गति देने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी में ‘पटाखा रोधी’ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और प्रदूषण घटाने की सरकार की कोशिशों में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए 28 और 29 अक्टूबर को सभी 33 उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आरडब्ल्यू, बाजार संघों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) से भी संपर्क करेंगे।

राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पटाखों पर रोक लगा दी है लेकिन अब भी शिकायत मिल रही है कि पटाखों की बिक्री और खरीद हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी एसडीएम को शहर में पटाखा रोधी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पुलिस के साथ-साथ वे भी पटाखों की बिक्री और खरीद के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। हम इस संबंध में 25 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के साथ बैठक करने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि एसडीएम को कहा गया है कि वे आम लोगों के लिए समस्या उत्पन्न नहीं करें और केवल पटाखों की बिक्री और खरीद पर लगाम लगाएं।

राय ने कहा कि इसके अलावा एसडीएम को जन जागरूकता अभियान चला प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में जन भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘आरडब्ल्यू, एनजीओ और बाजार संघों के साथ बैठक में एसडीएम जनता को दिल्ली सरकार की शीतकालीन कार्ययोजना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रदूषण के खिलाफ तीन अपील के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास करेंगे।’’

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह केजरीवाल ने अपील की थी कि दिल्लीवासी ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान से जुड़ें, सप्ताह में कम से कम एक दिन अपनी कार का इस्तेमाल नहीं करें व प्रदूषण नियमों के उल्लंघन की जानकारी ग्रीन दिल्ली ऐप पर दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं