लाइव न्यूज़ :

कुमारतुली के मूर्तिकार ने सेन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय के लिए बनायी दुर्गा की मूर्ति

By भाषा | Updated: July 26, 2021 15:43 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जुलाई कुमारतुली के एक मूर्तिकार ने सेन फ्रांसिस्को में प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए देवी दुर्गा की 10 फुट ऊंची मूर्ति बनायी है।

उन्होंने दावा किया कि प्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के लिए यह सबसे लंबी मूर्ति है। देश के बाहर पूजा के लिए दुर्गा की मूर्ति बनाने वाले कौशिक बसु ने रविवार को कहा कि उन्होंने अनुरोध पर फाइबरग्लास से दुर्गा की मूर्ति को मानक आकार से थोड़ा लंबा बना दिया।

दूसरे देशों में रह रहे प्रवासी भारतीयों के अनुरोध पर 15 मूर्तियां बना रहे बसु ने कहा कि बड़ी मूर्ति को आवागमन के दौरान नुकसान होने की आशंका के कारण छह फुट ऊंची मूर्तियों की ज्यादा मांग रहती है। उन्होंने कहा कि 10 फुट ऊंची दुर्गा की मूर्ति समुद्री मार्ग से भेज दी गयी है।

कुमारतुली मृतशिल्पी समिति के एक प्रवक्ता ने कहा कि जहाजों या विमानों से पहुंचायी जाने वाली मूर्ति की ऊंचाई आमतौर पर आठ फुट से ज्यादा नहीं होती। उन्होंने कहा कि पिछले साल महामारी के कारण कुछ ही जगहों पर पूजा आयोजित की गयी थी लेकिन इस साल यूरोप और अमेरिका में स्थिति थोड़ी बेहतर है।

कुमारतुली के मूर्तिकार मिंटू पाल ने कहा कि उन्हें इस साल तीन पूजा आयोजनों के लिए बुकिंग मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इस साल दूसरे देशों में आयोजन के लिए 40-50 मूर्तियां बनायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन