लाइव न्यूज़ :

बिहार के वैशाली में दो दारोगाओं में भिड़ंत, देसी शराब पकड़ने का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2021 17:13 IST

ड्राई स्टेट बिहार में शहरी क्षेत्रों से शराब बिक्री से जुड़ी खबरें अक्सर मिलते रहती है। इस प्रकरण से साफ हैं की गांव-देहात में भी देसी शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ हैं

Open in App
ठळक मुद्देउत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस हुईं आमने-सामनेगांव में देसी शराब पकड़ने का मामलालालू यादव ने नीतीश पर कसा तंज कहा बिहार में 'सुशासनी शराबबंदी'

बिहार में वैशाली के पटेढ़ी बेलसर में उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस के बीच तीखी नोकझाेंक का मामला सामने आया हैं। मामला देसी शराब के खिलाफ छापा मारने का है, उत्पाद विभाग की टीम शिकायत मिलने पर पटेढ़ी बेलसर गांव में छपा मारने पहुंची थी। यहां टीम ने महिला सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बात को लेकर स्थानीय पुलिस ने ऐतराज जताया तो मामला बिगड़ गया।

स्थानीय पुलिस का कहना था कि बगैर महिला पुलिस के किसी भी महिला को हिरासत में नहीं लिया जा सकता। मामला इतना बढ़ा कि उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस के दारोगा के बीच गालीगलौज शुरू हो गई। दोनों ओर से दोनों दारोगा आमने-सामने हो गए। दोनों अफसर हाथापाई पर उतर आए और फिर पिस्टल निकाल ली।

लालू यादव ने नीतीश सरकार पर कसा तंजड्राई स्टेट बिहार में शहरी क्षेत्रों से शराब बिक्री से जुड़ी खबरें अक्सर मिलते रहती है। इस प्रकरण से साफ हैं की गांव-देहात में भी देसी शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ हैं।16 जुलाई को ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने एक खबर की तस्वीर को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए ट्वीट कर लिखा," बिहार में सुशासनी शराबबंदी से प्रतिवर्ष हजारों लोग जहरीली शराब से मर जाते है। शराबबंदी के कारण सत्ताधारी लोग बिहार में 20000 करोड़ की समानांतर अवैध इकॉनमी चला रहे है। शराबबंदी के नाम पर लाखों दलित और गरीब जेलों में बंद है। पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी बन चुकी है।"

रोहतास में शराब पीते पकड़ाए थे मुखियाबिहार के रोहतास जिले में 19 जुलाई को रात चार मुखिया और दो मुखिया के पति सहित 18 लोगों को शराब का सेवन करने के दौरान राज्य में शराबबंदी कानून की अवहेलना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मेजबानी कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारवैशालीरोहतास नगर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू