लाइव न्यूज़ :

पटकथा लेखक अपूर्व असरानी अपने साथी सिद्धांत पिल्लई से हुए अलग

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:37 IST

Open in App

मुंबई, तीन अप्रैल पटकथा लेखक अपूर्व असरानी ने शनिवार को अपने साथी व कलाकार सिद्धांत पिल्लई से अलग होने की जानकारी दी। दोनों पिछले 14 साल से साथ थे।

इंस्टाग्राम पर एक नोट में असरानी ने कहा कि एक ऐसा तबका है, जिसको उनके इस फैसले से दुख होगा लेकिन उन दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहते हुए काफी कुछ सीखा है।

असरानी ने लिखा, ‘‘ मैं भारी दिल से आपको बताता हूं कि सिद्धांत और मैं अब अलग हो गए हैं। मुझे पता है कि हम दोनों को एलजीबीटीक्यू समुदाय के कई लोग आदर्श के तौर पर देखते हैं और इस वजह से उन्हें थोड़ी निराशा होगी। लेकिन मैं यह जरूर बताना चाहूंगा कि इन 14 वर्षों का हर दिन काफी महत्वपूर्ण और कीमती रहा है और हम स्नेह के साथ अलग हो रहे हैं।’’

पिछले साल ही पटकथा लेखक ने घर खरीदने के बाद पिल्लई के साथ अपने संबंधों के बारे में जानकारी दी थी।

‘अलीगढ़’ के लेखक ने बताया था कि कैसे वह दोनों किराए पर घर लेने के लिए पिछले 13 वर्षों से ‘ चचेरे भाई’ होने का नाटक करते रहे थे।

असरानी ने कहा कि वह समलैंगिक जोड़े की ऐसी ‘पहली पीढ़ी’ का हिस्सा हैं, जो सार्वजनिक तौर पर अब अपने प्यार को स्वीकार कर सकता है। उन्हें पीछे मुड़कर देखने पर किसी चीज का अफसोस नहीं है।

असरानी ने अपने शुभचिंतकों से उनकी निजता का सम्मान करने और संबंध विच्छेद के पीछे की वजहों का ‘अनुमान’ नहीं लगाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू