लाइव न्यूज़ :

विभिन्न रोगों और अशक्तता के लिए शिशुओं की जांच अनिवार्य की जानी चाहिए : भारती पवार

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने भारत में करीब नौ करोड़ लोगों के श्रवण (सुनने) संबंधी विकारों से ग्रसित होने पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को कहा कि विभिन्न रोगों और अशक्तता का पता लगाने के लिए शिशुओं की जांच अनिवार्य की जानी चाहिए।

बधिर जन अंतरराष्ट्रीय सप्ताह, 2021 पर एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के दौरान यह आकलन किया जाना चाहिए कि क्या प्रत्येक गांव में बच्चों में विभिन्न बीमारियों का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जा रही है।

मंत्री ने कहा, ‘‘समय रहते रोग का पता लगाना और अशक्तता की रोकथाम के बड़े फायदे हैं।’’

पवार ने कहा कि शिशुओं में विभिन्न रोगों और अशक्तता का पता लगाने के लिए इनकी जांच अनिवार्य की जानी चाहिए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंत्री ने बच्चों में बीमारियों का पता लगाने के लिए जांच के बारे में विभिन्न हेल्पलाइन और सूचना प्रदान करने वाले क्यूआर कोड के साथ एक पॉकेटबुक भी तैयार करने का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे