लाइव न्यूज़ :

कबाड़ कारोबारी हाजी इकबाल की दस करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:47 IST

Open in App

मेरठ, 21 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के कबाड़ कारोबारी तथा गिरोह नेता हाजी इकबाल की पटेलनगर स्थित दो संपत्तियों को पुलिस ने आज कुर्क कर लिया। पुलिस ने दोनों मकानों पर सील लगाते हुए उनके बाहर जिलाधिकारी का नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस के एक शीार्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इससे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक (कैंट) सूरज राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल पटेल नगर पहुंची । उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुनादी कराई और जिलाधिकारी के आदेश को पढ़कर सुनाया गया ।

अधिकारी ने बताया कि विधिनुसार कुर्क की गई इन दो संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य लगभग दस करोड रूपये से अधिक आंका जा रहा है ।

चौधरी ने जब्तीकरण की कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया, ‘‘जिलाधिकारी के आदेश पर आज पुलिस ने कुख्यात कबाड़ माफिया तथा गैंग लीडर हाजी इकबाल द्वारा समाज विरोधी क्रियाकलापों के माध्यम से अर्जित की गई पटेल नगर स्थित कोठी नंबर 29 और कोठी नंबर 30 ए को विधिनुसार आज कुर्क कर लिया गया ।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों मकानों में जाकर निरीक्षण कर वहां मौजूद सामान की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी