लाइव न्यूज़ :

कबाड़ कारोबारी जब्त पुराने वाहनों के लिए ‘उचित’ बाजार मूल्य तय करें : परिवहन विभाग

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली के परिवहन विभाग ने अपने पैनल में शामिल कबाड़ करोबारियों से 15 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए ‘उचित बाजार’मूल्य तय करने को कहा है। इन वाहनों को कबाड़ के लिए जब्त किया जा रहा है।अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस महीने की शुरुआत में विभाग ने अपने प्रवर्तन बल को 15 साल से अधिक डीजल और पेट्रोल वाहनों को कबाड़ में देने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी।

परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता में वाहनों से होने वाले प्रदूषण में वृद्धि के मद्देनजर शहर की सड़कों पर अपनी उम्र पूरी कर चुके वाहनों को हटाने के लिए उन्हें कबाड़ में देने हेतु तत्काल स्थायी आदेश की जरूरत है।

आदेश में कहा गया कि दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, हल्के और भारी वाहन सहित सभी श्रेणियों के पुराने वाहनों पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का निर्देश लागू होगा, भले वे वाणिज्यिक वाहन हो या अन्य श्रेणी के।

एसओपी में कहा गया कि प्रवर्तन टीम द्वारा जब्त ऐसे वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत कबाड़ कारोबारियों को नीतिगत दिशानिर्देश के तहत दिया जाएगा। कबाड़ कारोबरी वाहन को जब्ती के स्थान से कबाड़ इकाई तक लेकर जाएगा।

इसमें कहा गया, ‘‘अधिकृत कबाड़ कारोबारी कबाड़ घोषित वाहन का उचित बाजार मूल्य तय करेगा और उसका भुगतान सीधा वाहन मालिक को करेगा। अगर ऐसे जब्त वाहन को लेकर कोई विवाद पैदा होता है तो प्रवर्तन टीम इस विवाद में नहीं पड़ेगी और मदद के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क करेगी।’’

अधिकारियों ने बताया कि परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम और दिल्ली यातायात पुलिस ने 17 नवंबर से दिसंबर के पहले सप्ताह तक करीब 1,900 पुराने वाहनों को जब्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे