लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद के मुरादनगर से चार करोड़ रुपये की स्कॉच व्हिस्की जब्त, चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:40 IST

Open in App

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर जिले के मुरादनगर इलाके में एक गोदाम पर छापेमारी के दौरान चार करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की गई है। जिले में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, मुरादनगर में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से स्कॉच की 60 बोतलें बरामद की गयीं।

जिला आबकारी अधिकारी आर के सिंह ने कहा कि व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि जब्त की गयी स्कॉच व्हिस्की (शराब) कुणाल चावला नाम के एक व्यक्ति के 'विदेश में स्थित' गोदाम से खरीदी गयी थी।

सिंह के मुताबिक छापेमारी के दौरान विभिन्न विदेशी ब्रांड की शराब के कुल 5,240 कार्टन जब्त किए गए जिन्हें दो ट्रकों और कारों में गोदाम में रखा गया था।

जिला आबकारी अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गोदाम पर छापेमारी के दौरान वहां मौजूद रमन, रणवीर, सुनील और लालजी नामक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि शराब व्यापारी कुणाल चावला ने उत्पाद शुल्क का भुगतान करने से बचने के लिए शराब बेची थी, जिससे सरकारी खजाने को “बड़ा नुकसान” हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग