लाइव न्यूज़ :

UP: झोपड़ी में आग लगने से 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:48 IST

बाबू लाल की पत्नी धनकेसरी देवी (80) अपने पक्के घर से थोड़ी दूर पर एक झोपड़ी में रहती थी जहां झोपड़ी में आग लग गई और उनकी झुलसने से मौत हो गई।

Open in App

उत्तर प्रदेश के भदोही में झोपड़ी में आग लगने से 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस घटना में तीन मवेशियों की भी जान चली गई। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार तड़के यहां कोतवाली इलाके में मोढ़ चौकी क्षेत्र के बरमोहनी गांव में हुई।

कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि बाबू लाल की पत्नी धनकेसरी देवी (80) अपने पक्के घर से थोड़ी दूर पर एक झोपड़ी में रहती थी जहां उन्होंने बकरी पाल रखी थी। राय ने बताया कि बकरी ने शनिवार दो बच्चों को जन्म दिया। उन्हें सर्दी से बचाने को धनकेसरी ने वहां आग जलाई थी।

आधी रात के बाद आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि तड़के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, पर तब तक धनकेसरी की मौत हो चुकी थी। साथ में बकरी और उसके बच्चे भी जल कर मर गए।

कोतवाल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह