लाइव न्यूज़ :

एससीओ संगोष्ठी में आतंकवादियों द्वारा इंटरनेट के दुरुपयोग से निपटने के तरीकों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी संरचना (आरएटीएस) तंत्र के तहत भारत द्वारा आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी में आतंकवादियों, अलगाववादियों और चरमपंथियों द्वारा इंटरनेट के दुरुपयोग का मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

बुधवार को संपन्न हुई संगोष्ठी में पाकिस्तान सहित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संगोष्ठी में साइबर आतंकवाद, रैंसमवेयर और डिजिटल फोरेंसिक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''इस सेमिनार में नीतियों और रणनीतियों, साइबर आतंकवाद, रैंसमवेयर और डिजिटल फोरेंसिक जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की गई।''

बयान के अनुसार संगोष्ठी में आतंकवादियों, अलगाववादियों और चरमपंथियों द्वारा इंटरनेट के दुरुपयोग का मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र