लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर-श्योपुर गेज परिवर्तन योजना को जल्द पूरा करने के लिए सिंधिया ने लिखा रेल मंत्री को पत्र

By भाषा | Updated: June 20, 2021 13:09 IST

Open in App

भोपाल, 20 जून मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कहा कि मध्य प्रदेश में ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉड गेज रेल परियोजना रुक गई है क्योंकि तीन हजार करोड़ रुपये की इस योजना के लिए केवल 25 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

सिंधिया ने शुक्रवार को रेल मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर-श्योपुर रेल खंड में नैरो गेज से ब्रॉडगेज लाइन में परिवर्तन से इस खंड पर मार्च 2020 से ट्रेन का संचालन बंद है। रेल मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2012-13 में इस परियोजना को मंजूरी दी थी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। परियोजना की लागत लगभग तीन हजार करोड़ रुपये है, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका क्योंकि पिछले रेल बजट में इसके लिए केवल 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

सिंधिया ने कहा कि यह ट्रैक ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर जिले के लाखों नागरिकों के लिए जीवन रेखा के समान है और ट्रेन का संचालन बंद होना उनके लिए समस्या पैदा कर रहा है।

उन्होंने पत्र में रेल मंत्री से कहा कि बजट के अभाव में इस काम को तेजी से पूरा करना संभव नहीं है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि गेज परिवर्तन के लिए आवश्यक बजट को मंजूरी देने की कृपा करें ताकि उक्त रेल खंड पर काम को तेजी से पूरा किया जा सके और यात्री ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि रेलवे को वित्तीय वर्ष 2021-22 में ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉड गेज रेल परियोजना के तहत रायरू से सबलगढ़ तक ट्रैक तैयार करना था साथ ही दस बड़े पुलों, 112 छोटे पुलों और 24 नए स्टेशनों का निर्माण का भी होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है