लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर नालियों के चौड़ा करने के संबंध में पुरी को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अनुरोध किया कि राज्य सरकार से बात कर दिल्ली हवाई अड्डे की उत्तरी और दक्षिणी हिस्से की नालियों को चौड़ा करने के काम में तेजी लाई जाए जो नजफगढ़ नाले में जाकर मिलती हैं।

सिंधिया ने पुरी को लिखे पत्र में कहा, “भारी बारिश और दिल्ली के नजफगढ़ नाले तक जाने वाली नाली की क्षमता कम होने के कारण (11 सितंबर का) जलभराव होता है।” भारी बारिश के कारण 11 सितंबर की सुबह दिल्ली हवाई अड्डे के आगे की जगह पर आधे घंटे तक पानी भरा था।

सोशल मीडिया वेबसाइट पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही थीं। सिंधिया ने पत्र में कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के कारण देश और विदेश में हवाई अड्डे की छवि खराब होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?