लाइव न्यूज़ :

कैंसर रोगियों के इलाज के लिए इंदौर की परमार्थ संस्था को 20 लाख रुपये की मदद देंगे सिंधिया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:21 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 18 अक्टूबर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को संकल्प जताया कि वह कैंसर रोगियों के इलाज की उन्नत सुविधाएं जुटाने के लिए इंदौर कैंसर फाउंडेशन (आईसीएफ) को 20 लाख रुपये की मदद देंगे।

परमार्थ संस्था आईसीएफ के मानद सचिव डॉ. दिग्पाल धारकर ने बताया कि संस्था के न्यासियों के संचालक मंडल की बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बतौर विशेष आमंत्रित अतिथि शामिल होते हुए सिंधिया ने इस आर्थिक मदद का संकल्प व्यक्त किया।

सिंधिया ने यह भी कहा कि इंदौर के संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी को कैंसर चिकित्सा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए।

धारकर ने बताया कि सिंधिया से मिलने वाली आर्थिक मदद के जरिये आईसीएफ में लीनियर एक्सेलरेटर नामक उन्नत उपकरण स्थापित किया जाएगा जिससे खासकर सिर और गले के कैंसर से जूझ रहे रोगियों की विकिरण चिकित्सा में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिंधिया, आईसीएफ के तहत चल रहे ‘‘प्रोजेक्ट कैंसर’’ के संरक्षक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट