लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने दिल्ली और ग्वालियर के बीच 737 मैक्स विमान से यात्रा की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को बोइंग के 737 मैक्स विमान का उपयोग करके दिल्ली और ग्वालियर के बीच स्पाइसजेट की विशेष उड़ान से यात्रा की।

बोइंग के 737 मैक्स विमान को ढाई साल बाद सेवा में लौटने की अनुमति दी गई है। अदीस अबाबा के पास इथोपियन एयरलाइंस के 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद 13 मार्च, 2019 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा भारत में सभी मैक्स विमानों की सेवाओं को बंद कर दिया गया था। इस विमान दुर्घटना में चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गए थे।

सिंधिया के साथ, स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह और बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते भी मंगलवार को विशेष उड़ान में मौजूद थे।

उड़ान एसजी 9945 ने अपराह्न 2.50 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और दोपहर लगभग 3.50 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरी।

देश में मैक्स विमानों के एकमात्र ऑपरेटर स्पाइसजेट ने 2017 में बोइंग के साथ 205 मैक्स विमानों के लिए 22 अरब डॉलर का सौदा किया था और वर्तमान में इसके बेड़े में इनमें से 13 विमान हैं।

पिछले ढाई साल में बोइंग द्वारा आवश्यक सॉफ्टवेयर सुधार किए जाने के बाद, इस साल 26 अगस्त को डीजीसीए ने मैक्स विमानों के वाणिज्यिक उड़ान संचालन पर से प्रतिबंध हटा लिया था।

सिंह ने उड़ान से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम मैक्स विमानों पर बोर्ड पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करने जा रहे हैं और यह शुरू में मुफ्त होगा। हालांकि, वॉयस कॉलिंग बंद कर दी जाएगी क्योंकि इससे अन्य यात्रियों को परेशानी होगी।’’

उन्होंने कहा कि यह विमान मास्को और तुर्की जैसे स्थानों के लिए लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है जहां पुराना विमान, 737-800 नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि विमान दुनियाभर के अधिकांश देशों में उड़ान भर रहा है और 33 एयरलाइंस वैश्विक स्तर पर इस विमान को उड़ा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मैक्स विमान स्पाइसजेट के बेड़े की रीढ़ होंगे। सिंह ने कहा कि एयरलाइन जल्द ही बोइंग के टिकाऊ विमानन ईंधन का उपयोग करते हुए मैक्स विमान उड़ाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट