लाइव न्यूज़ :

नौ अक्टूबर को सिंधिया चिपी हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन, सेना से नए गतिरोध की आशंका

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में बने चिपी हवाई अड्डे का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।

राणे ने यह घोषण कुछ दिन पहले ही शिवसेना द्वारा इसी तरह का कार्यक्रम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा आयोजित करने की जानकारी दिए जाने के बाद की है। राणे की इस घोषणा से उनके और शिवसेना के बीच नए सिरे से गतिरोध पैदा हो सकता है।

सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यम मंत्री राणे ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नौ अक्टूबर को दोपहर साढ़े बारह बजे चिपी हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। मैं और स्थानीय प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि राणे की घोषणा से कुछ दिन पहले सिंधुदुर्ग -रत्नागिरि से शिवसेना सांसद विनयाक राउत ने घोषणा की थी कि सात अक्टूबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

ठाकरे के साथ बैठक के बाद चार सितंबर को राउत ने ट्वीट किया था,‘‘सिंधुदुर्ग (चिपी) हवाई अड्डे का उद्घाटन सात अक्टूबर 2021 को होगा और महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री के कार्यालय से अनुरोध किया गया है कि वे संबंधित अधिकारियों को इसके अनुसार निर्देश दें।’’

जब राउत की घोषणा के बारे में राणे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह निश्चित नहीं हैं कि किस आधार पर शिवसेना ने इसकी घोषणा की और पूछा कि क्या राउत ने संबंधित मंत्री से इस बारे में पूछा था।

राणे ने कहा कि वर्ष 2014 - जब वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे- उनकी कोशिश की वजह से हवाई अड्डे का काम पूरा हुआ। राणे ने कहा कि अब हवाई अड्डे का परिचालन किया जाना है तो उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से समन्वय किया।

राज्य सरकार पर हमला करते हुए राणे ने कहा कि वह 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग तक का कार्य पूरा नहीं कर सकी।

ठाकरे को आमंत्रित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि कार्यक्रम में राज्य का मुख्यमंत्री उपस्थित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले