लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को "बकवास" करार दिया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:01 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 10 जून राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के दिग्गज नेताओं की मुलाकातों के कारण पैदा हुई नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को ‘‘बकवास’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही करेंगे।

मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सिंधिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान हैं। उनके नेतृत्व में सरकार ने पिछले 16 महीनों में कोरोना वायरस महामारी के बीच इस कठिन परिस्थिति में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं क्यों चल रही हैं, मुझे नहीं मालूम। लेकिन, मैं कोविड-19 से निपटने एवं पार्टी संगठन के विषय पर चर्चा करने के लिए भोपाल गया था और प्रदेश अध्यक्ष (विष्णुदत्त शर्मा), मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) और कई मंत्रियों के साथ बहुत लंबी एवं अच्छी चर्चा हुई। इसके बाद आज मैं ग्वालियर आया हूं।’’

सिंधिया ने कहा,‘‘चाहें मुख्यमंत्री हों या केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर या फिर मैं स्वयं, सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा हो या कांग्रेस, कामकाज में राजनीति नहीं होनी चाहिए, केवल जनता के विकास की बात होनी चाहिए।’’

उत्तरप्रदेश के कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर सिंधिया ने कहा, ‘‘हम दोनों ने मिलकर काम किया है और उनके भाजपा में शामिल होने से हमारे फिर से राजनीतिक संबंध बन गए हैं। उम्मीद है कि जितिन प्रसाद की क्षमताओं का पार्टी पूरा उपयोग करेगी।

ग्वालियर-चंबल में अवैध उत्खनन पर सिंधिया ने कहा कि वह शुरू से अवैध उत्खनन के खिलाफ रहे हैं और वह राज्य सरकार से कहेंगे कि अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, लेकिन जो लोग खनन की रॉयल्टी सरकार को दे रहे हैं, उनका संरक्षण भी सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि यदि रॉयल्टी देने वाले अवैध उत्खनन करेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर में प्रदेश सरकार ने बढ़िया काम किया और अब संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी भी हो रही है। सिंधिया ने कहा कि इसके साथ टीकाकरण भी होना चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस से लड़ने का एक हथियार, टीकाकरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल