लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने ‘देशद्रोही’ के आरोप पर कहा- मैं दिग्विजय के स्तर तक नहीं गिर सकता

By भाषा | Updated: December 6, 2021 12:59 IST

Open in App

भोपाल, छह दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘‘ विश्वासघाती’’ कहे जाने के एक दिन बाद सिंधिया ने कहा कि वह कांग्रेस नेता के स्तर तक नहीं गिर सकते हैं, जिन्हें इस तरह के बयान देने की आदत है।

पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया ने शनिवार को दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघोगढ़ में अपनी पहली जनसभा संबोधित की। इसके बाद कांग्रेस नेता सिंह ने भाजपा सांसद को ‘‘ विश्वासघाती’’ और उनके परिवार को ‘‘देशद्रोही’’ करार दिया।

सिंह के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने रविवार रात को अशोकनगर जिले के मुंगावली में कहा, ‘‘ सिंह कांग्रेस के बुजुर्ग नेता हैं। उनकी तो आदत ही ऐसी है, मैं उनके बारे में कुछ कहना नहीं चाहता और ना ही उनके स्तर तक जाना चाहता हूं। जिस स्तर तक कि वह गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस के इतने बुजुर्ग और परिपक्व नेता होने के बाद भी वह अगर ऐसा बोल रहे हैं, तो वह अपने अंदर की भड़ास निकाल रहे हैं। मेरी ऐसी आदत नहीं है कि इस स्तर तक जाऊं, सिंधिया परिवार का एक स्तर है और मैं उसको बनाए रखूंगा। ओसामा (बिन लादेन, अलकायदा का पूर्व सरगना) को ओसामा जी कहने वाले और धारा 370 वापस लगाए जाने की बात कहने वाले दिग्विजय सिंह यह जान लें कि कौन गद्दार है, इसका फैसला जनता करेगी।’’

अशोक नगर जिले के मुंगावली कस्बे में भाजपा नेता ने कहा कि सिंह के उकसावे के बावजूद वह सिंधिया परिवार को स्तर बनाए रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह