लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने हवाई अड्डों पर भीड़ प्रबंधन बेहतर करने के लिए कार्य योजना जारी की

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने देश भर के हवाई अड्डों पर भीड़ प्रबंधन बेहतर करने के लिए एक कार्य योजना जारी की है जिसमें आरटी-पीसीआर जांच सेवाओं का विस्तार करना और विदेशी मुद्रा काउंटर को तैयार करना शामिल है।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर चिंताओं के बीच एक दिसंबर से यात्रा संबंधी नए नियमों के लागू होने के बाद से यात्री सोशल मीडिया पर देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ बढ़ने और अव्यवस्था की शिकायत कर रहे हैं। सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘निजी और एएआई, दोनों हवाई अड्डों पर भीड़ प्रबंधन के संबंध में तैयारियों, जांच क्षमताओं और जमीनी स्थिति का जायजा लिया।’’

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के पास देश भर में 100 से अधिक हवाई अड्डों का नियंत्रण है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन निजी कंपनियों द्वारा किया जाता है।

नागर विमानन मंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘‘आव्रजन कतार, आरटी-पीसीआर सेवा प्रदाताओं का विस्तार, हेल्प डेस्क और विदेशी मुद्रा काउंटर को बेहतर बनाने के साथ-साथ सुगम आवाजाही के संबंध में आठ निर्देशों के साथ एक कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि निश्चिंत रहें, विमानन मंत्रालय हर दिन स्थिति की निगरानी कर रहा है और यात्रियों को हवाई अड्डों पर किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक दिसंबर से लागू दिशा-निर्देशों के मुताबिक ‘जोखिम वाले’ देशों से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा और दूसरे देशों से आने वाले दो फीसदी यात्रियों को भी औचक आधार पर जांच करानी होगी। दिशा-निर्देशों के अनुसार यात्रियों को हवाईअड्डे से निकलने या आगे की उड़ान लेने से पहले नतीजों का इंतजार करना होगा। ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों और दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, हांगकांग, सिंगापुर और इजराइल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ‘‘जोखिम’’ वाली श्रेणी में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos