लाइव न्यूज़ :

मप्र में नेतृत्व परिवर्तन की बात को सिंधिया ने किया खारिज

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:50 IST

Open in App

ग्वालियर, 10 जून राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की बात को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पिछले 16 महीने से अच्छा काम कर रहे हैं।

ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत में भाजपा नेता सिंधिया ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि वह बुधवार को भोपाल गए थे और कोविड-19 प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री चौहान, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य नेताओं से मिले।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता नहीं कि मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की बातें कहां से आ गई। मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान हैं और पिछले 16 महीनों में उन्होंने कोविड-19 जैसी महामारी के बीच बहुत अच्छा काम किया है। मैं भोपाल में पार्टी नेताओं से भेंट करने गया था और इसमें मुख्यमंत्री एवं पार्टी नेताओं के साथ संगठन एवं कोविड-19 प्रबंधन पर चर्चा हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे मुख्यमंत्री हों या केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर या फिर मैं स्वयं, सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा हो या कांग्रेस, कामकाज में राजनीति नहीं होनी चाहिए, केवल जनता के विकास की बात होनी चाहिए।’’

चंबल नदी में रेत के अवैध खनन पर सिंधिया ने कहा, ‘‘मैं शुरू से अवैध खनन के खिलाफ रहा हूं। मैं सरकार से कहूंगा कि इस पर सख्त कार्रवाई हो, लेकिन जो लोग खनन का शुल्क सरकार को दे रहे हैं, उनका संरक्षण सरकार करेगी। यदि शुल्क देने वाले भी अवैध खनन करेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।’’

सिंधिया ने कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर मध्यप्रदेश की तैयारी के बारे में कहा, ‘‘ दूसरी लहर में प्रदेश सरकार ने बढ़िया काम किया और अब तीसरी लहर से निपटने की तैयारी भी हो रही है। इसके साथ टीकाकरण भी होना चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस से लड़ने का एक हथियार, टीका है और इसके लिए प्रदेश की जनता को प्रोत्साहित करके काम करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू