लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के संभावित विस्तार पर सिंधिया ने किया टिप्पणी से परहेज

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:58 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), छह जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के शीघ्र विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को इस विषय में कुछ भी कहने से परहेज किया।

बहरहाल, उनके एक करीबी भाजपा नेता ने कहा कि वह मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल का दौरा अधूरा छोड़कर मंगलवार दोपहर दिल्ली रवाना हो सकते हैं।

सिंधिया उन प्रमुख दावेदारों में शामिल माने जा रहे हैं जिन्हें मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।

इंदौर में मंगलवार सुबह सिंधिया से जब संवाददाताओं ने उनके केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने इस सवाल का कोई भी जवाब नहीं दिया और कहा कि उन्हें अपने अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होना है।

सिंधिया ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती पर इंदौर में उनकी प्रतिमा पर अन्य भाजपा नेताओं के साथ माल्यार्पण किया।

सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल का तीन दिवसीय दौरा रविवार से शुरू किया था और मूल कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें बुधवार सुबह 09:15 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना होना था।

सिंधिया के नजदीकी एक भाजपा नेता ने कहा कि वह इस दौरे को अधूरा छोड़कर मंगलवार दोपहर 03:30 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना हो सकते हैं।

सिंधिया के दौरा कार्यक्रम में संभावित परिवर्तन को मोदी मंत्रिपरिषद के विस्तार की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सिंधिया के शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, "अगर उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है, तो उन्हें बहुत बधाई।"

गौरतलब है कि सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार का मार्च 2020 में पतन हो गया था। इसके तत्काल बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया