लाइव न्यूज़ :

सिंधिया, खटीक और बघेल मध्य प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे

By भाषा | Updated: August 16, 2021 12:43 IST

Open in App

भोपाल,16 अगस्त केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए तीन नए मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र खटीक और एसपीएस बघेल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि सिंधिया और बघेल 17 अगस्त से क्रमश: देवास और दतिया से जबकि खटीक 19 अगस्त को ग्वालियर से जनआशीर्वाद यात्रा शुरु करेंगे।

जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सिंधिया देवास, शाजापुर, खरगोन और इंदौर सहित राज्य के चार जिलों का दौरा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि खरगोन में वीर मराठा बाजीराव पेशवा की समाधि पर निर्धारित कार्यक्रम में सिंधिया के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होगें। मराठा साम्राज्य के सातवें पेशवा बाजीराव की समाधि खरगोन जिले के रावरखेड़ी में स्थित है।

उत्तर प्रदेश के आगरा से लोकसभा सदस्य बघेल जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दतिया, ग्वालियर और मुरैना जिलों का दौरा करेंगे और ग्वालियर में देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

खटीक 19 अगस्त को ग्वालियर से यात्रा शुरु करेंगे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 20 अगस्त को भोपाल पहुंचेंगे।

यात्रा के दौरान खटीक विदिशा, सागर, जबलपुर, दमोह और टीकमगढ़ जिलों का भी दौरा करेंगे, यह यात्रा 24 अगस्त को समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन