लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने घायल पुलिसकर्मी की मदद की

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:11 IST

Open in App

भोपाल, 20 मार्च भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को भोपाल हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास की ओर जाते समय अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुये उन्होंने एक घायल पुलिसकर्मी की मदद की।

आज से ठीक एक साल पहले सिंधिया और उनके 22 समर्थक विधायकों के कांग्रेस छोड़ने से प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। सिंधिया और उनके समर्थक कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये और प्रदेश में 15 महीने के अंतराल के बाद एक फिर भाजपा की सरकार बन गई।

भाजपा प्रवक्ता और सिंधिया समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि जब उनके वाहनों का काफिला हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री निवास की तरफ निकला तो सिंधिया ने एक पुलिसकर्मी को गिरते देखा।

प्रवक्ता ने बताया कि सिंधिया ने अपना वाहन रोककर उस पुलिसकर्मी को उठाया और उसके सिर और हाथों के जख्मों को अपने रुमाल से साफ किया तथा उसे आराम करने के लिये कहा।

पुलिसकर्मी के जख्मों को साफ करने संबंधी, सिंधिया का वीडियो सोशल मीडिया में यहां वायरल हो गया है ।

इस बारे में पूछे जाने पर भोपाल के पुलिस अधीक्षक (उत्तर) विजय खत्री ने बताया कि पुलिसकर्मी चक्कर आने के बाद गिर गया जिस पर सिंधिया ने उसकी मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे