लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने डिब्रूगढ़-शिलांग मार्ग पर पहली सीधी उड़ान को रवाना किया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:34 IST

Open in App

डिब्रूगढ़, 26 अक्टूबर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क (कनेक्टिविटी) योजना-‘‘उड़े देश का आम नागरिक (आरसीएस-उड़ान)’’ के तहत मंगलवार को शिलांग-डिब्रूगढ़ मार्ग पर पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि शिलांग दुनिया के सबसे ऊंचे और सर्वाधिक नमी वाले स्थानों में से एक है। यह स्थान देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "रोलिंग पहाड़ियों, गुफाओं, सबसे ऊंचे झरनों, सुंदर परिदृश्य और इसकी समृद्ध विरासत एवं संस्कृति के कारण शिलांग को हमेशा से ही पूर्व के स्कॉटलैंड के रूप में जाना जाता है। ऐसा कुछ भी नहीं है जो मेघालय के पास न हो। यह जगह दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करती है।"

उन्होंने कहा, “ वर्ष 2014 में उत्तर-पूर्व में केवल छह हवाई अड्डे ही चालू थे जिनकी संख्या अब बढ़कर 15 हो गयी है। केवल सात साल की छोटी सी अवधि में हमने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल कर लिया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह सिर्फ शुरुआत है, हम पूर्वोत्तर क्षेत्र में राज्यों के भीतर और अंतरराज्यीय संपर्क को बढ़ाने के लिए और प्रतिबद्ध हैं।’’

सिंधिया ने कहा कि हवाई जहाज से संपर्क के अलावा, सरकार का ध्यान अंतिम छोर तक सेवाओं की आपूर्ति पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा के साथ-साथ बुनियादी सेवाओं का विकास करने पर है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह सुनिश्चित करने के लिए पूर्वोत्तर में हेलीकाप्टर सेवाओं को और बढ़ावा देने के मकसद से हाल में हमने हेलीकॉप्टर नीति शुरू की है। हम चाहते हैं कि देश भर के यात्रियों को पूर्वोत्तर की यात्रा पर आए।"

इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और शिलांग के सांसद विन्सेंट एच पाला के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो