लाइव न्यूज़ :

सिंधिया परिवार ने दो दफा प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से हटाया: चौहान

By भाषा | Updated: January 26, 2021 01:33 IST

Open in App

भोपाल, 25 जनवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर के पूर्व शासक सिंधिया परिवार ने प्रदेश में दो दफा कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाया और अब पूरा सिंधिया परिवार एक ही दल भाजपा में है।

जनता में राजमाता के नाम से प्रसिद्ध ग्वालियर राजवंश की विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को कहा, ‘‘ राजमाता ने प्रदेश में एक बार कांग्रेस की सरकार को गिराया था। राजमाता की यह देखकर खुशी होती कि अब उनके पोते (ज्योतिरादित्य सिंधिया) ने कांग्रेस की अल्पमत वाली सरकार को गिराने में मदद की और अब पूरा (सिंधिया) परिवार एक पार्टी भाजपा में है।’’

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की महिला शाखा ने किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की संस्थापकों में एक राजमाता ने मध्यप्रदेश में वर्ष 1967 में कथित जन विरोधी डीपी मिश्रा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी साल मार्च में कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद उनके प्रति वफादार मध्यप्रदेश के 22 कांग्रेस विधायकों ने भी विधायक तथा पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आकर गिर गयी। बाद में सिंधिया और उनके समर्थक भाजपा में शामिल हो गए।

उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने चौहान के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्वाचित सरकार को गिराने में गौरव और गर्व की भावना लोकतांत्रिक मूल्यों की शर्मनाक अभिव्यक्ति है।

गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?