लाइव न्यूज़ :

मानवता के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का समाधान लेकर आयें वैज्ञानिक : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:26 IST

Open in App

बेंगलुरू, 16 अगस्त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को वैज्ञानिक समुदाय से मानव जाति के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिये समाधान प्रस्तुत कर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास और नवाचार का आह्वान किया।

उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों में महिलाओं की अधिक संख्या की वकालत करते हुये उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी संस्थान द्वारा किया गया अनुसंधान समाज के लिये प्रासंगिक होना चाहिये ।

नायडू ने कहा, ‘‘प्रत्येक वैज्ञानिक को लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उत्कृष्टता और नवाचार का प्रयास करना चाहिए । दूसरे शब्दों में, मानवता के समक्ष जलवायु परिवर्तन, कृषि, स्वास्थ्य एवं दवाइयों जैसी आने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिये वैज्ञानिकों को त्वरित समाधान पेश करना चाहिये ।’’

जवाहर लाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र में ‘‘नवाचार एवं विकास केंद्र’’ के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद नायडू ने यहां कहा कि उनका मानना है कि किसी भी संस्थान द्वारा किया गया शोध समाज के लिए प्रासंगिक होना चाहिए, चाहे वह अकादमिक हो या औद्योगिक।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संदर्भ में, अनुवाद संबंधी शोध महत्वपूर्ण हो गया है और मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि इस संस्थान ने 300 से अधिक पेटेंट तैयार किए हैं और स्वदेशी आविष्कारों के आधार पर कुछ स्टार्टअप की स्थापना को बढ़ावा दिया है।’’

इस कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भारत रत्न प्राध्यापक सी एन आर राव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा