लाइव न्यूज़ :

अगली महामारी की रोकथाम के लिए चमगादड़ से सुराग तलाशने में जुटे वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:23 IST

Open in App

रियो डी जेनेरियो, 14 दिसंबर (एपी) पूरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है और इस बीच ब्राजील के चार वैज्ञानिक अगली महामारी की रोकथाम के सुराग तलाशने के वास्ते रात के अंधेरे में रियो डी जेनेरियो के ''पेड्रा ब्रांका स्टेट पार्क'' के घने वर्षावन में चमगादड़ों को पकड़ने निकलते हैं ताकि उन पर अनुसंधान किया जा सके।

ब्राजील सरकार के फियोक्रूज संस्थान ने चमगादड़ समेत अन्य जंगली जानवरों में मौजूद वायरसों को एकत्र करने और उन पर अनुसंधान करने के मकसद से नवंबर में रात की इस परियोजना की शुरुआत की है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि कोविड-19 के प्रकोप का कारण चमगादड़ हैं।

इस अनुसंधान परियोजना का मकसद उन वायरस की पहचान करना है जो मनुष्यों में व्यापक स्तर पर घातक संक्रमण फैलाने का कारण बन सकते हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सूचना का उपयोग ऐसे वायरस को मनुष्यों में कभी नहीं फैलने देने की योजना बनाने में किया जा सकेगा और विश्व को अगली किसी महामारी की चपेट में आने से पहले ही इसकी रोकथाम की जा सकेगी।

पूरा विश्व आपस में जुड़ा हुआ है, ऐसे में अगर कोई भी महामारी फैलती है तो जल्द ही पूरे विश्व की आबादी पर खतरा मंडराने लगता है, इसलिए ब्राजील के वैज्ञानिक इस सदी में अगली किसी भी महामारी की रोकथाम के लिए जानवरों में पाए जाने वाले वायरसों का गहराई से अध्ययन करने में जुट गए हैं।

यह महज एक इत्तेफाक ही नहीं है कि अधिकतर वैज्ञानिक खासतौर पर चमगादड़ों पर अनुसंधान करने को लेकर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में कई घातक वायरस के प्रसार का कारण इन्हें ही माना जाता है। सार्स, मर्स, इबोला, निपाह और हेंड्रस जैसे वायरस के प्रसार के लिए चमगादड़ों को ही जिम्मेदार माना जाता है।

मोंटाना स्टेट विश्वविद्यालय में चमगादड़ों पर अनुसंधान करने वाली महामारी विशेषज्ञ रैना प्लोराइट ने कहा कि चमगादड़ों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद अधिक होती है और यही वायरसों से इन्हें सुरक्षा प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि चमगादड़ों की रोग प्रतिरोधक क्षमता के राज का पता लगाकर वैज्ञानिक भविष्य की चिकित्सा रणनीति पर काम कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा