लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने नया टीका विकसित किया जिससे भविष्य में मिल सकती है मदद

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी वैज्ञानिकों ने एक नया टीका विकसित किया है जो चूहों में ‘‘कोरोना वायरस से जुड़े व्यापक रेंज’’ को रोकने में मदद करता है। इस खोज से भविष्य के ऐसे महामारियों एवं संभावित वायरसों को रोकने में मदद मिल सकती है जो जानवरों से मनुष्य में फैलते हैं।

‘साइंस’ पत्रिका में ‘मोजैक नैनो पार्टिकल’ टीका को पिजड़े के आकार का बताया गया है जो एक ही तरह के 60 प्रोटीन से मिलकर बना है। इनमें से हर छोटा प्रोटीन वेलक्रो (जोड़ने वाली सामग्री) की तरह काम करता है।

अमेरिका में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एलेक्स कोहेन सहित वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में विभिन्न तरह के कोरोना वायरस के प्रोटीन का आकलन किया और हर प्रोटीन को एक नाम देकर पिजड़े पर चिपकाया।

अध्ययन में बताया गया कि जब इन वायरल टुकड़ों को पिजड़े पर चिपकाया गया तो ये अति सूक्ष्म कण की तरह दिखे, जो सतह पर विभिन्न कोरोना वायरस स्ट्रेन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

अध्ययन के मुताबिक इसके बाद टीका दिए गए चूहों से उत्पन्न रोग प्रतिरोधक कोरोना वायरस के विभिन्न स्ट्रेन पर प्रतिक्रिया देने में सक्षम थे।

अध्ययन की सह लेखिका पामेला जोर्कमैन ने कहा कि एलेक्स के परिणाम दर्शाते हैं कि कोरोना वायरस स्ट्रेन को निष्क्रिय करने लिए भी अलग-अलग तरह की रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रियाएं विकसित की जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल