लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने पता लगाया, मंगल ने कैसे खोया अपना वातावरण

By भाषा | Updated: February 20, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर प्रतिकृति अध्ययन के आधार पर कहा है कि सौर हवाओं की वजह से मंगल ग्रह का वातावरण खत्म हुआ होगा। इससे इस पुराने विश्वास को बल मिलता है कि जीवन कायम रखने के वास्ते ग्रहों को इस तरह के हानिकारक विकिरण को अवरुद्ध करने के लिए रक्षात्मक चुंबकीय क्षेत्र की आवश्यकता होती है।

हालांकि, सामान्य रूप से गरम, नम वातावरण तथा तरल जल की मौजूदगी यह तय कर सकती है कि किसी ग्रह पर जीवन हो सकता है या नहीं।

विज्ञान पत्रिका ‘मंथली नोटिसेज ऑफ रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी’ में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रहों की अपने इर्द-गिर्द चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करने की क्षमता एक ऐसा पहलू है जिसकी अनदेखी की गई है।

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, कोलकाता के वैज्ञानिकों-अर्नब बासक तथा दिब्येन्दु नंदी ने कहा कि ग्रहों के इर्द-गिर्द रहने वाले ये चुंबकीय क्षेत्र रक्षात्मक छाते की तरह काम कर सकते हैं जो वातावरण को सूर्य की ‘सुपर फास्ट प्लाज्मा’ हवाओं से बचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि धरती पर भू-विद्युतक तंत्र ग्रह का रक्षात्मक चुंबकीय आवरण उत्पन्न करता है और यह ऐसा अदृश्य कवच है जो सौर हवाओं को वातावरण का खात्मा करने से रोकता है।

वर्तमान अध्ययन में वैज्ञानिकों ने लाल ग्रह की कंप्यूटर आधारित दो परिदृश्य प्रतिकृति तैयार कीं और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सौर हवाओं की वजह से लाल ग्रह का वातावरण खत्म हुआ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है