लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैज्ञानिकों ने नयए एंटीबॉडी का पता लगाया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी वैज्ञानिकों ने भेड़ की नस्ल लामा और अल्पैका में एक नए एंटीबॉडी की पहचान की है, जिसे कोरोना वायरस के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है।

जर्मनी में बॉन विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने अध्ययन के दौरान ‘नैनोबॉडीज’ की पहचान की है जो एंटीबॉडीज से आकार में छोटे हैं।

ये उत्तकों के साथ बेहतर तालमेल कर सकते हैं और इससे बड़ी मात्रा में एंटीबॉडीज भी पैदा की जा सकती है।

अध्ययन करने वाले दल ने पाया कि नैनोबॉडीज एक साथ विभिन्न हिस्से में वायरस पर हमला करने में सक्षम है।

संक्रमण से रक्षा के लिए जीवों के शरीर में एंटीबॉडीज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये जीवाणु या विषाणु के प्रसार को रोकने का काम करते हैं।

बॉन विश्वविद्यालय के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नेट इम्युनिटी’ के शोधकर्ता फ्लोरियन स्कमिड्ट ने बताया, ‘‘हमने लामा और अल्पैका में कोरोना वायरस के प्रोटीन का इस्तेमाल कर इसके नतीजों पर गौर किया। प्रतिरक्षा तंत्र ने वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज तैयार की।’’

बॉन विश्वविद्यालय से जुड़े और अध्ययन के लेखक पॉल अल्बर्ट कोनिग ने कहा, ‘‘परीक्षण में कई नैनोबॉडीज का पता चला जिसपर हमने आगे विश्लेषण किया। कोशिका की संरचना में वायरस के खिलाफ चार मॉलिक्यूल कारगर होते हैं। एक्स-रे और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी जांच में आगे हमने देखा कि वायरस के स्पाइक प्रोटीन के प्रति किस तरह का ये व्यवहार करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब