लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने फेफडे की गति पैदा करने वाली थ्रीडी रोबोटिक छाया तैयार की

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19जुलाई भारतीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने किफायती थ्रीडी रोबोटिक गतिमान छाया (फैंटम) तैयार की है जो सांस लेने के दौरान मानव फेफडों की गति को दोबारा पैदा कर सकती है और इसका उपयोग यह पता लगाने के लिए किया जा सकता है कि क्या किसी गतिशील लक्ष्य पर रेडिएशन सही तरीके से केंद्रित है या नहीं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस फैंटम को इंसानों को लिटाए जाने वाले बिस्तर पर लगे सीटीस्कैनर पर लगाया गया है। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर आशीष दत्त और लखनऊ पीजीआई में प्रोफेसर के जे मारिया दास ने इसे मिल कर तैयार किया है।

सांस लेने से फेफड़े में होने वाली गति के कारण पेट के ऊपरी हिस्से और छाती से जुड़े कैंसर के ट्यूमर को लक्षित रेडिएशन देना मुश्किल काम होता है। इस गति के कारण उपचार के दौरान ट्यूमर के अलावा एक बड़ा हिस्सा रेडिएशन के संपर्क में आता है और इस वजह से ट्यूमर के आस पास के ऊतक भी प्रभावित होते हैं। किसी मरीज में फेफडे की गति को नियंत्रित करके लक्षित स्थान पर रेडिएशन दिया जा सकता है ताकि वह अन्य हिस्से को नुकसान पहुंचाए बिना असरदार हो। लेकिन इंसानों पर इसे करने से पहले इसकी प्रभाविता को रोबोटिक छाया पर जांचना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह