लाइव न्यूज़ :

कोरोना को मारेगी ये मशीन! वायरस को हवा में मारने वाला खास ‘एयर फिल्टर' बनाने का वैज्ञानिकों ने किया दावा

By भाषा | Updated: July 8, 2020 14:13 IST

कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन की खोज पूरी दुनिया में जारी है। इस बीच कुछ वैज्ञानिकों ने ऐसा एयर फिल्टर बनाने का दावा किया है, जिसमें कोरोना वायरस को मारने की क्षमता है।

Open in App
ठळक मुद्देवैज्ञानिकों ने एक खास मशीन बनाने का किया दावा, इसमें कोरोना को हवा में पकड़कर मारने की क्षमता'मेटेरियल्स टुडे फिजिक्स' नाम के जर्नल में छपी है रिपोर्ट, ऑफिस-स्कूल जैसी बंद जगहों पर हो सकता है कारगर

वैज्ञानिकों ने एक खास एयर फिल्टर बनाने का दावा किया है जो कोरोना वायरस को पकड़कर तत्काल मार सकता है। माना जा रहा है कि अगर इसका इस्तामाल शुरू हुआ तो बंद जगहों जैसे स्कूल, अस्पताल, ऑफिस या हवाई जहाज आदि तक में कोविड-19 संक्रमण फैलने के खतरे को कम किया जा सकता है। 

इस संबंध में एक स्टडी 'मेटेरियल्स टुडे फिजिक्स' नाम के जर्नल में छपा है। ऐसे दावे हैं कि इस खास मशीन के 'एयर फिल्टर' से होकर गुजरने वाली हवा में 99.8 प्रतिशत तक कोरोना वायरस, सार्स-CoV-2 को मारने की क्षमता है।

अध्ययन में कहा गया कि इस उपकरण को व्यावसायिक रूप से उपलब्ध निकेल फोम को 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर बनाया गया। इसने घातक जीवाणु बैसिलस एन्थ्रेसिस के 99.9 प्रतिशत बीजाणु को नष्ट कर दिया। बैसिलस एन्थ्रेसिस से एन्थ्रेक्स बीमारी होती है।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन (यूएच) के अध्ययन में शामिल झिफेंग रेन ने कहा, 'यह फिल्टर हवाई अड्डों और हवाई जहाजों में, कार्यालय भवनों, स्कूलों और क्रूज जहाजों में कोविड-19 को फैलने से रोकने में उपयोगी साबित हो सकता है।' 

उन्होंने कहा, ‘वायरस को फैलने से रोकने में मदद करने की इसकी क्षमता समाज के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।’ 

वैज्ञानिकों के अनुसार चूंकि यह वायरस हवा में लगभग तीन घंटे तक रह सकता है तो एक ऐसा फिल्टर बनाने की योजना थी जो इसे जल्द समाप्त कर दे और विश्व भर में दोबारा कामकाज शुरू होने के कारण उनका मानना है कि बंद स्थानों में वायरस को नियंत्रित करना जरूरी है। रेन ने कहा कि निकेल फोम कई अहम जरूरतों को पूरा करता है। 

अनुसंधानकर्ताओं ने एक बयान में कहा, 'यह छिद्रयुक्त है जिससे हवा का प्रवाह होता है और विद्युत सुचालक भी है जिसने इसे गर्म होने दिया। यह लचीला भी है।' अनुसंधानकर्ताओं ने चरणबद्ध तरीके से इस उपकरण को उपलब्ध कराने की मांग की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह