लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिक ने पानी, भोजन में आर्सेनिक का पता लगाने के लिए सेंसर विकसित किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई मोहाली स्थित राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के एक वैज्ञानिक ने 15 मिनट के भीतर पानी और भोजन में आर्सेनिक संदूषण का पता लगाने के लिए एक अति संवेदनशील और उपयोग में आसान सेंसर विकसित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सेंसर अत्यधिक संवेदनशील, चयनात्मक है और यह विभिन्न पानी और खाद्य नमूनों पर लागू होता है। इसे आसानी से संचालित किया जा सकता है। संदर्भ लेबल के साथ सेंसर की सतह पर रंग परिवर्तन का मिलान करके संदूषण के बारे में पता लगाया जा सकता है।

एक बयान के अनुसार, "विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के इंस्पायर फैकल्टी फेलोशिप प्राप्त करने वाले और वर्तमान में राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, मोहाली में सेवारत डॉ वनीश कुमार द्वारा विकसित सेंसर को तीन माध्यमों से परखा जा सकता है।"

इसमें कहा गया है कि मिश्रित धातु (कोबाल्ट/मोलिब्डेनम) आधारित धातु-जैविक ढांचे पर विकसित, यह सेंसर आर्सेनिक की एक विस्तृत श्रृंखला का पता लगा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र