लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिक सामाजिक जिम्मेदारी संबंधी नीति दो महीनों में आने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव आशुतोष शर्मा ने सोमवार को कहा कि सरकार के अगले दो महीनों में वैज्ञानिक सामाजिक जिम्मेदारी के संबंध में एक नीति लाने की संभावना है।

वैज्ञानिक सामाजिक जिम्मेदारी समाज के साथ ही ऐसे लोगों से संबंधित है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के मामले में वंचित पक्ष हैं।

उन्होंने कहा कि कई वैज्ञानिक संस्थानों के पास समाज में योगदान देने के लिए मानव संसाधन और बुनियादी ढांचा है। वे छात्रों या स्टार्ट-अप को भी मदद दे सकते हैं।

शर्मा ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के लिए 2021-22 के बजट आवंटन को रेखांकित करने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने परामर्श प्रक्रिया पूरी कर ली है। अगले दो महीनों में नीति आ जानी चाहिए।"

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि इन मंत्रालयों के बजट में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, "कोविड-19 महामारी के कारण पिछला साल बहुत चुनौतीपूर्ण था और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने कोविड वजह से पैदा विभिन्न समस्याओं से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

उन्होंने कहा कि नए बजट में कई नयी योजनाएं हैं जिससे देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को और बढ़ावा मिलेगा तथा इसका लाभ लोगों को मिलेगा और वैश्विक स्तर पर इस क्षेत्र में एक बड़ी ताकत बनने में देश को मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर