लाइव न्यूज़ :

अंटार्कटिका के लिए वैज्ञानिक अभियान दल छह जनवरी को गोवा से रवाना होगा

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:18 IST

Open in App

पणजी, चार जनवरी अंटार्कटिका के लिए भारत का 40वां वैज्ञानिक अभियान बुधवार को गोवा से 43 सदस्यों के साथ रवाना होगा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 की पाबंदियों के चलते सामान्य तौर पर अभियान पर 100 सदस्यों के जाने के बजाए आधे से भी कम सदस्य जा रहे हैं।

गोवा में ध्रुवीय एवं समुद्री शोध राष्ट्रीय केंद्र (अंटार्कटिका अभियान और ढांचा) के समूह निदेशक जावेद बेग ने कहा कि टीम में वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर और तकनीशियन शामिल हैं।

ध्रुवीय एवं समुद्री शोध राष्ट्रीय केंद्र (एनसीपीओआर), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को दक्षिण गोवा के वास्को शहर में स्थित मोर्मुगोवा पत्तन न्यास (एमपीटी) पर टीम को औपचारिक रूप से विदा किया। आईओसी अभियान के लिए ईंधन मुहैया करा रहा है वहीं डाक विभाग ने इस अवसर पर विशेष डाक टिकट जारी किया है।

आईओसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि पोत बुधवार को पत्तन से रवाना होगा और यहां से यह दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन जाएगा।

बेग ने कहा कि अभियान के तीन सदस्यों और उनके साथ कुछ अन्य सदस्यों की यहां गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गहन जांच की गई।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें 14 दिनों तक संस्थागत पृथक-वास में रखा गया जहां उनका कई दौर का आरटी-पीसीआर जांच हुआ। इसके साथ ही पोत को सैनिटाइज किया गया और चिकित्सा सुविधाओं को उन्नत बनाया गया।

बेग ने कहा कि एमपीटी केप टाउन जाएगा जहां से यह करीब 18 दिनों में अंटार्कटिका पहुंचेगा।

केप टाउन में अभियान में दो हेलकॉप्टर भी शामिल होंगे। वहां से पोत अंटार्कटिका में भारत के भारती अनुसंधान स्टेशन पहुंचेगा।

इसके बाद पोत अंटार्कटिका में देश के दूसरे अनुसंधान स्टेशन मैत्री पर जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे