लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरत पड़ने पर उठ खड़ा हुआ वैज्ञानिक समुदाय: वर्धन

By भाषा | Updated: March 1, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि देश में जब कोरोना वायरस महामारी की आपदा आई तब वैज्ञानिक समुदाय उठ खड़ा हुआ और देश की जरूरतों को ध्यान में रखकर ऐसे क्षेत्र में अनुसंधान किया जो सामान्य तौर पर उनके शोध क्षेत्र में नहीं आता।

‘ग्लोबल बायो-इंडिया 2021’ के द्वितीय संस्करण का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करने के बाद वर्धन ने कहा कि कोविड-19 की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाने और टीके पर काम करने से लेकर पीपीई किट के उत्पादन तक, वैज्ञानिकों ने डटकर चुनौतियों का सामना किया।

उन्होंने कहा, “महामारी के दौरान वैज्ञानिक समुदाय उठ खड़ा हुआ।”

वर्धन ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाओं का उदाहरण दिया और कहा कि समुदाय ने स्थिति की जरूरत के अनुसार काम किया।

उन्होंने कहा कि हवाई जहाज बनाने वालों ने चुनौती को देखते हुए वेंटिलेटर का निर्माण शुरू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब