लाइव न्यूज़ :

विज्ञान नीति निर्माताओं ने विज्ञान के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के महत्त्व पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर विज्ञान नीति निर्माताओं ने विज्ञान के प्रति युवाओं को आकर्षित करने और वैज्ञानिक समझ विकसित करने के लिए कम उम्र से ही उनमें अभिनव भावना पैदा करने के महत्त्व को रेखांकित किया है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गुरुवार को यह बात कही।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक शेखर मांडे ने कहा, ‘‘देश की प्रगति के लिए भारत की प्रतिभा के सर्वोत्तम उपयोग के लिए कम उम्र से युवाओं को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना सबसे बड़ी चुनौती है।’’

वह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की भूमिका तथा इन्हें आगे बढ़ने के तरीके पर चर्चा के लिए डीडी न्यूज के कार्यक्रम में शामिल हुए।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ 2020) के छठे संस्करण के उद्घाटन के अवसर पर देश की प्रगति और विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बाद चर्चा आयोजित की गई।

चार दिवसीय आईआईएसएफ 22 दिसंबर को शुरू हुआ और यह अभी चल रहा है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सलाहकार अखिलेश गुप्ता ने कहा कि जल्द नवाचार शुरू करने से वैज्ञानिक स्वभाव और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान विकसित करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र