लाइव न्यूज़ :

मप्र में 20 सितंबर से प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्कूल पुन: खुलेंगे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:41 IST

Open in App

भोपाल, 14 सितंबर मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्कूलों को 20 सितंबर से फिर से शुरु करने का फैसला किया है, हालांकि इनमें विद्यार्थियों की उपस्थिति की सीमा 50 प्रतिशत तय की गई है।

प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने मंगलवार को बताया कि इससे पहले प्रदेश सरकार ने कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिर से शुरु करने की अनुमति दी थी। अब यह भी निर्णय लिया गया है कि 20 सितंबर से आवासीय विद्यालयों में 8वीं से 12वीं की कक्षाएं शत प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ संचालित की जा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 20 सितंबर से कक्षा 1 से 5 तक के सरकारी और निजी स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जायेगें।

उन्होंने कहा कि 8, 10 और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भी 20 सितंबर से पूरी क्षमता के साथ चलाए जा सकेंगे। इसके अलावा 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए छात्रावास 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाए जा सकते हैं।

सिंह ने कहा कि जिलों में स्कूल, छात्रावास और आवासीय विद्यालय खोलने पर अंतिम निर्णय संबंधित जिला आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक में लिया जायेगा। इसके साथ ही फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल