लाइव न्यूज़ :

पंजाब में दो अगस्त से खुलेंगे स्कूल, सभी कक्षाओं की होगी पढ़ाई

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 जुलाई पंजाब सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के मद्देनजर पाबंदियों में और ढील देते हुए दो अगस्त से स्कूलों को फिर से खोलने और सभी कक्षाओं की पढ़ाई भौतिक रूप से शुरू करने की घोषणा शनिवार को की।

राज्य सरकार ने 26 जुलाई से कक्षा 10 और 12 के लिये स्कूलों को फिर से खोलने की इजाजत दे दी थी।

नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, “सभी विद्यालयों को दो अगस्त से सभी कक्षाओं की भौतिक पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी दी जाती है। उन्हें कोविड-19 अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करने के लिये सभी नियमों का पालन करना चाहिए।”

इसमें कहा गया, स्कूली शिक्षा विभाग इस संदर्भ में निर्देश जारी करेगा।

दिशानिर्देश में कहा गया कि जिलों के अधिकारियों को कोविड-अनुकूल आचरण संबंधी सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराना चाहिए।

पंजाब में अब तक कोविड-19 के 5,99,053 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 16292 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां