लाइव न्यूज़ :

लेह में 14 अक्टूबर से कक्षा नौ से 12 तक के लिए खुलेंगे स्कूल

By भाषा | Updated: October 10, 2021 23:59 IST

Open in App

लेह, 10 अक्टूबर लद्दाख के लेह जिले के अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि सभी निजी और सरकारी स्कूलों को कक्षा 9 से 12 के लिए 14 अक्टूबर से फिर से खोला जाएगा।

शे इलाके में एक विशेष अभियान के दौरान कई छात्रों के कोविड​​​​-19 संक्रमित पाये जाने के बाद यहां 18 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे।

लेह के जिलाधिकारी श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने आज शाम जारी एक आदेश में कहा कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आवासीय स्कूलों और छात्रावासों को 14 अक्टूबर से कक्षा 9 से 12 के लिए खोलने की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि, सुसे ने 13 अक्टूबर तक मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय में संबंधित स्कूलों के प्रमुखों द्वारा कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया।

आदेश में कहा गया है, ‘‘तब तक आवासीय विद्यालय/छात्रावास सहित सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, जहां तक ​​संभव हो, ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।’’

आदेश में कहा गया है कि आवासीय स्कूलों और छात्रावासों को कुल क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह