लाइव न्यूज़ :

कांगड़ा में तीसरी से सातवीं तक के लिए 10 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:31 IST

Open in App

धर्मशाला, नौ नवंबर हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में आ रही कमी के मद्देनजर कांगड़ा जिला प्रशासन ने 10 नवंबर से तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कोविड महामारी शुरु होने के बाद पहली बार 15 नवंबर से पहली और दूसरी कक्षा के छात्र भी स्कूल जा सकेंगे।

राज्य में आठवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं पहले से ही चल रही हैं।

एक अन्य आदेश में जिला मजिस्ट्रेट निपुन जिंदल ने कहा कि सभी सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक और अन्य कार्यक्रम सिर्फ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आयोजित होंगे और सभी में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।

आदेश में चेतावनी दी गई है, ‘‘आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून, 2005 की धारा 51-60 और भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।’’

जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिले में ‘नो मास्क नो सर्विस’ (मास्क नहीं तो सेवा नहीं) नियम लागू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह