लाइव न्यूज़ :

बिहार में सात अगस्त से खुलेंगे स्कूल, पहली से आठवीं कक्षा के लिये 16 अगस्त से खुलेंगे

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:01 IST

Open in App

पटना, चार अगस्त बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण में गिरावट देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है । प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिये जहां 7 अगस्त से कक्षायें शुरू होंगी वहीं पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिये 16 अगस्त से वर्ग का संचालन होगा ।

सरकार ने 07 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ नौवी से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेगी। कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति (एक दिन छोड़कर) के साथ कार्य कर सकेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए दिनांक 07 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल एवं शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे।’’

नीतीश ने कहा, ‘‘सार्वजनिक वाहनों को पूर्ण क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। लोगों को अब भी कोविड संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए।’’

इस बीच मुख्यमंत्री ने आज पटना शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लिया।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और 46 नए मामले सामने आये । प्रदेश में बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 365 थी ।

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत के बादा से बिहार में बुधवार तक 9646 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 725023 लोग संक्रमित हुये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर