लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:18 IST

Open in App

अमरावती, 23 जुलाई आंध्र प्रदेश में अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में स्कूलों को पुन: खोलने का निर्णय लिया गया। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण स्कूलों को खोलने में देरी हुई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सरकार नयी शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन पर एक विस्तृत दिशानिर्देश सरकार 16 अगस्त को ही पेश करेगी। नाडू-नेडू कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत नवीनीकृत किए गए सरकारी स्कूलों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे और दूसरे चरण के काम की शुरूआत 16 अगस्त को की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि नयी शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत पीपी-1 से ले कर कक्षा 12 तक के स्कूलों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा।

जगन मोहन ने कहा,‘‘(एनईपी)-2020 के लाभ के संबंध में व्यापक जागरुकता फैलाई जाए, खास तौर पर अभिभावकों के बीच। किसी तरह के शक या आशंकाओं का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो