लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आठ नवंबर से खुलेंगे स्कूल

By भाषा | Updated: October 27, 2021 15:47 IST

Open in App

पुडुचेरी 27 अक्टूबर पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए नमशिवायम ने बुधवार को यहां घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश और इसके बाहरी क्षेत्रों कराईकल तथा यानम के सभी सरकारी और निजी स्कूल पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आठ नवंबर से फिर से खुल जाएंगे।

पुडुचेरी में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आठ नवंबर से सभी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की प्रत्यक्ष मौजूदगी के साथ कक्षाएं आयोजित होंगी।

शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ ही पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आठ नवंबर से सभी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की प्रत्यक्ष मौजूदगी के साथ कक्षाएं आयोजित करने की अनुमति देने का फैसला किया गया है।

गौरतलब है कि नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल एक सितंबर से खुल चुके हैं।

नमशिवायम ने कहा कि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोविड संबंधी सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं और मानदंडों का कड़ाई से पालन हो।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए कक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं होगा। कक्षा में आने के लिए विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों की लिखित अनुमति का पत्र दिखाना होगा ।

पुडुचेरी के शहरी क्षेत्रों में स्कूल सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक खुलेंगे जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के खुलने का समय सुबह साढ़े नौ बजे होगा। सभी जगह सप्ताह में छह दिन स्कूल खुलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह